हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दशहरा मेला की तैयारियों को लेकर लेकर नगर निगम अधिकारियों व श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। दो अक्टूबर को रावण का पुतला दहन होगा। रावण का पुतला 80 फीट ऊंचा, अहिरावण का पुतला 65 फीट ऊंचा होगा।सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने अधिकारियों व सभा के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महामंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि इस बार दशहरा मेला अत्यन्त आकर्षक होगा । रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के मंचन के लिए 12 फीट ऊंचा, 80 फीट लंबा, 120 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। रावण का पुतला 80 फीट ऊंचा, अहिरावण का पुतला 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। दशहरा मेला मंत्री अजय कांत गर्ग ने बताया शिवाकाशी, भरतपुर व दिल्ली के आतिशबाजों द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। डिजिटल आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रामलीला मैदान के चारों ओर सजावट की गई है। दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। कार्यालय मंत्री संजय, अनूप व्यवस्थाओं में जुटे हैं।कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अमित भारद्वाज, मृदुल मित्तल, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, धीरज गोयल, अशोक अग्रवाल, अतुल बंसल, मोनू, नरेंद्र मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
