हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बौद्ध विहार कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। बलदेव की रहने वाली सुमन (25) की शादी फरवरी, 2023 में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी के मानवेंद्र के साथ हुई थी। मानवेंद्र एक निजी बैंक में कार्यरत था। सुमन के भाई नितिन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात ढाई बजे सुमन के ससुर ने उसकी मौत की खबर दी। इस पर वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे तो घर के दूसरी मंजिल पर सुमन का शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले में चोट के निशान थे। पति, सास, ससुर भाग चुके थे। सुमन का 11 माह का बेटा भी पड़ोसी के यहां मिला। ससुराल में मायके पक्ष और ससुरालीजन के रिश्तेदारों के बीच नोकझोंक और विवाद हो गयाा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नितिन ने पुलिस को बताया कि मानवेंद्र की 8 माह पहले नौकरी छूट गई थी। इसके बाद ससुरालीजन ने बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के कारण उन्होंने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
