हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में माताजी गोशाला में चल रही मोरारी बापू की श्रीरामकथा में राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे। कथा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कथा का श्रवण कर बापू से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के पश्चात अरुण सिंह ने मथुरा से एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के साथ बरसाना के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई। जीएसटी दरों में कटौती पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने इस फैसले के लिए सरकार का आभार जताया। व्यापारी धीरज अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में कटौती से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधा लाभ मिला है। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, पार्षद राकेश भाटिया, ठाकुर सूर्यप्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, रणवीर ठाकुर, बांकेबिहारी गोस्वामी, कमल किशोर वार्ष्णेय, मंडल संयोजक प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
