• Thu. Feb 19th, 2026

सुरीर में एक्सप्रेस वे पर तीन को होगा शांति मार्च

ByVijay Singhal

Sep 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में यमुना एक्सप्रेस वे पर उतार चढ़ाव समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत ने 3 अक्तूबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकालने की घोषणा की है। कस्बा सुरीर में शनिवार को राजपूत आवास पर प्रेस वार्ता में भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर सुरीर-टैंटीगांव के मध्य कट, गांव औहावा-स्यारहा के मध्य यमुना नदी पर पक्का पुल, एक्सप्रेस वे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण, क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण, मांट क्षेत्र के प्रमुख कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, मुआवजा दिलाने समेत पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर तीन अक्तूबर को सुरीर में औहावा अंडरपास पुल के समीप महापंचायत के बाद एक्सप्रेस वे पर चढ़कर शांति मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान संतोष भारद्वाज, कपिल शर्मा, विष्णु सिंह, कोकी सेठ, पवन शर्मा समेत भाकियू संपूर्ण भारत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.