• Thu. Feb 19th, 2026

महिला पुलिस टीम ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

ByVijay Singhal

Sep 28, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महिला पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर लूट, चोरी और डकैती की कई वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और कुछ दिन पहले लूटी गई महिंद्रा मैक्स पिकअप गाड़ी बरामद की है। सीओ सिटी आशना चौधरी के निर्देश पर गठित जैंत पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदातों में शामिल शातिर अपराधी राकेश कुमार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवे स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राकेश कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गांव जनौला का निवासी है और वर्तमान में बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा में रह रहा था। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार अपने दो साथी कल्ला निवासी चंद्रभान और सलेमपुर थाना हाइवे मथुरा निवासी रोहतास के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। 19 सितंबर को इन तीनों ने आगरा के छलेसर से पिकअप चालक अश्वनी कुमार को मथुरा से सर्फ की मशीन लाने के बहाने किराए पर बुक किया। मथुरा पहुंचने पर, मानवेन्द्र नगर जयंती स्थित लाला के फार्म के पास, बदमाशों ने चालक को रोक लिया। उन्होंने चालक की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया, उसके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी जेब से 2500 रुपये लूट लिए। राकेश लूटी गई पिकअप लेकर भाग गया था, जबकि उसके अन्य साथी बाइक से गए थे। गिरफ्तार राकेश कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। उस पर मथुरा, आगरा और हरियाणा के गुरुग्राम में डकैती, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इसके साथियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, साधना मिश्रा, ज्योति राघव, गुड़िया, कंचन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.