• Thu. Feb 19th, 2026

दिल्ली के युवक की यमुना में डूबकर हुई मौत

ByVijay Singhal

Sep 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने परिवार सहित आए युवक की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दिल्ली में बबाना निवासी पवन शर्मा (32) अपनी पत्नी, बहन और दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को वृंदावन आए थे। मंदिरों में दर्शन करने के बाद शुक्रवार को सभी लोग यमुना नदी स्थित केशीघाट पहुंचे। यहां वह यमुना में स्नान के लिए उतरे तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। पवन को डूबता देख उनकी पत्नी और बहन ने आसपास मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाई लेकिन तब तक पवन गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रंगजी चौकी प्रभारी ने तत्काल युवक की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को यमुना से बाहर निकाला। शव को देखते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर युवक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.