• Thu. Feb 19th, 2026

कटरा बाजार रेल फाटक खुलने पर विधायक का स्वागत किया

ByVijay Singhal

Sep 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में कटरा बाजार रेल फाटक खुलने के बाद विधायक ने बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्वोत्तर रेलवे ने 18 सितंबर को कटरा बाजार फाटक को बंद कर दिया था। इस संबंध में विधायक पूरन प्रकाश केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। मंत्री के आदेश पर बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने फाटक को खुलवा दिया। विधायक राया पहुंचे और ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण किया। कटरा बाजार पर नारियल फोड़ कर उन्होंने पूजन किया। विधायक ने कहा कि कोई भी काम बिना जनसहयोग के नहीं हो सकता है। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल, ब्रजमोहन वर्मा, मुकेश अग्रवाल, बबलू चौबे, महेश चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं सादाबाद रोड़ पर विधायक का स्वागत किया गया। अरविंद शर्मा ने कहा कि फाटक खुलवाने में विधायक का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, कृष्णकांत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, विकास चौधरी, पवन अग्रवाल, राकेश बंसल, रामप्रकाश शर्मा, मिंटू अग्रवाल व अनिल रावत आदि उपस्थित रहे। वहीं कटरा बाजार व्यापार मंडल ने भी विधायक का स्वागत किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.