• Fri. Feb 20th, 2026

एमएलसी योगेश नौहवार की पुलिस से हुई कहासुनी

ByVijay Singhal

Sep 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महामहिम के दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजाम इतने कड़े थे कि सत्ताधारी दल के एमएलसी योगेश नौहवार को भी रोक लिया गया। एमएलसी जब कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक पुलिस कर्मियों से उनकी कहासुनी भी हुई। ये घटनाक्रम भूतेश्वर तिराहे का है। महामहिम का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने वाला था और तिराहे से निकलने वाले राहगीरों को बैरिकेडिंग करके रोका गया था। तभी एमएलसी योगेश नौहवार अपनी गाड़ी से पहुंच गए। उनकी गाड़ी को पुलिसकर्मियों ने आगे आने से रोक दिया। गाड़ी से उतरकर आए एमएलसी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। 4 बजकर 55 मिनट पर उन्हें मिलना है। जब उन्होंने अपना मीटिंग कार्ड दिखाया तब पुलिस अधिकारी संजय कुमार राय उन्हें अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर जन्मभूमि ले गए। इस पूरे घटनाक्रम को लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.