• Fri. Feb 20th, 2026

शतरंज की मंडलीय प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज ने फहराया परचम

ByVijay Singhal

Sep 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट सोनू
मथुरा। फिरोजाबाद में शतरंज की मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मथुरा जनपद से 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुभाष इंटर कॉलेज के शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में छह बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुभाष इंटर कॉलेज के 6 बच्चों में से पांच बच्चों- माधव चतुर्वेदी, सागर रावत, बादल, प्रियांशी कुमारी एवं किंजल ने प्रथम स्थान हासिल कर एवं प्रदेश के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। मथुरा जनपद ने ओवरऑल बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल में अपना परचम लहराया।मथुरा जनपद की टीम का नेतृत्व शिवकुमार सिंह ,रवि प्रकाश जी, प्रदीप चतुर्वेदी जी एवं श्रीमती श्वेता जी ने किया।
सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनवीर सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इन बच्चों को और खेल टीम को तथा कोच प्रदीप चतुर्वेदी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.