• Fri. Feb 20th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बेखौफ बदमाशों ने चलाईं गोलियां

ByVijay Singhal

Sep 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि बुधवार रात को कोसीकलां स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर गोलियां चला दीं। कुछ देर बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। उस समय नरदेव भी जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद थे। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर थे। इसी दौरान रात को करीब 10 बजे बाइक सवार उनके घर के बाहर रुक गए। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। तीन से चार राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष के घर पर मौजूद नरदेव चौधरी के मोबाइल फोन पर कॉल करके उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगे। फोनकर्ता बोला कि अगर तुम जिलाध्यक्ष के हिमायती बने तो पहले तुम्हें रास्ते से हटाऊंगा। फोन कटने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोसीकलां पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने फोनकर्ता का नंबर ट्रेस किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दोनों नेताओं ने फोनकर्ता और घर के बाहर गोली चलाने वाले को एक चर्चित अपराधी बताया है। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि फोनकर्ता बीते दिनों जमानत पर जेल से छूटा है। उसके खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने जिलाध्यक्ष के घर पर डेरा जमा लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल जिलाध्यक्ष के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.