हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं में आत्म विश्वास और निडरता लाने के लिए बुधवार को प्रेरक फिल्में दिखाईं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मर्दानी फिल्म दिखाई। जिसे देखकर बालिकाओं में जोश भर आया और फिल्म के किरदार को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। छात्राएं बोलीं कि अब हम भी पढ़ लिखकर पुलिस की बड़ी अफसर बनेंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ बालिकाओं में निडरता लाने के लिए सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जिले के 1539 बेसिक स्कूलों और 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रेरणादायक फिल्में दिखाई गईं, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास का विकास हो सके और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग बनें। इस पहल में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया। इससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। वे समाज में अपने अधिकारों को लेकर सशक्त महसूस करेंगी। बीएसए ने बताया कि फिल्म के बाद चर्चाएं की गईं। इसके बाद नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली निकाली गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
