• Fri. Feb 20th, 2026

कोलकाता से आए श्रद्धालु की वृंदावन में मृत्यु, पोशाक खरीदते समय बिगड़ी तबीयत

ByVijay Singhal

Sep 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में कोलकाता से बस में क्षेत्र के लोगों के साथ वृंदावन घूमने आए श्रद्धालु की सेवाकुंज के समीप दुकान पर पोशाक खरीदने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी 46 वर्षीय अशोक मंगलवार सुबह बस से क्षेत्र के 55 श्रद्धालुओं के साथ ब्रज यात्रा पर आए। वह इमलीतला क्षेत्र स्थित एक आश्रम में ठहरे हुए थे। शाम को अशोक और उसके साथी आश्रम से मंदिरों में दर्शन करने के लिए निकले। सेवाकुंज के समीप श्रीहित पोशाक भंडार की दुकान से वह ठाकुरजी की पोशाक और शृंगार का सामान खरीद रहे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें पहले घबराहट हुई और खड़े से नीचे गिर पड़े। जब तक उनके आसपास खड़े लोग समझ पाते तब तक उनकी सांसें थम गईं। मृतक की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से हो सकी। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि श्रद्धालु अशोक कोलकाता से आई यात्रियों की बस में आए थे। उनका बीपी का इलाज चल रहा था। अचानक उनकी तबीयत खराब होने से उनकी सामान्य मृत्यु हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.