• Sun. Nov 1st, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट में बनेगा ट्रॉमा सेंटर,CM योगी ने दी स्वीकृति; हादसों को देखते हुए विधायक ने की थी मांग

Byvijay.singhal1233

Jan 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को देखते हुए जल्द ही मांट ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी ने स्वीकृति दी है। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरे में आधा दर्जन से अधिक वाहन घुस गए थे, जिसमें विदेशी सेनानी सहित कई लोग घायल हो गए थे। उन्हें समय से उपचार नहीं मिल सका था। शाम को सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम योगी ने मांट क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर बनवाने की बात पर स्वीकृति दी है। इसके लिए विधायक राजेश चौधरी ने पहले ही मांग रखी थी, जिस पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया। नौहझील-बाजना क्षेत्र के लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग थी कि यहां अनाज मंडी का निर्माण कराया जाए, जिससे कि किसान अपनी फसल को नजदीक मंडी में जाकर बेच सकें। सड़कों का तेजी से निर्माण हो, इसलिए विधायक ने यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन रोड एवं छाता से शेरगढ़-नौहझील-गोमत मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ कराया। इसके अतिरिक्त किसानों के दर्द को समझते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन को बिजली विभाग काट देता है। इसमें किसानों को राहत मिलनी चाहिए। अब आगे से बिजली विभाग बकाये पर किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं काट सकता। इन प्रस्तावों पर सीएम ने सैद्धांतिक सहमति दी है।अब मांट विधानसभा क्षेत्र के बंसीवट में मोरों की किलोल सुनाई देगी। भगवान श्रीकृष्ण के अत्यंत प्रिय मोरों के लिए संरक्षित क्षेत्र के रूप में बंसीवट पर मोर सफारी बनाई जाएगी। जिसमें मोर स्वच्छंद रूप से निर्भय होकर विचरण करेंगे।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.