• Fri. Feb 20th, 2026

जीएसटी में कमी का असर अभी बाजार में नहीं, ग्राहक पूछ रहे केवल रेट

ByVijay Singhal

Sep 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकार द्वारा जीएसटी के 28% और 12% स्लैब हटाने के बावजूद अभी तक इसका असर बाजार पर पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है। ग्राहक दुकानों पर केवल रेट पूछने के लिए आ रहे हैं। खरीदारी में अभी ज्यादा तेजी नहीं है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान की रेटों में असर केवल बड़े स्क्रीन वाले टीवी, एसी और फ्रीज आदि उत्पादों में आए हैं। होली गेट स्थित दुकानदार विकास सुराना ने बताया कि छोटी स्क्रीन वाली टीवी और अन्य सामान की कीमतें अभी भी लगभग वही हैं। हालांकि उम्मीद है कि नए स्लैब के लागू होने से बिक्री में 25% तक वृद्धि होने की संभावना है। उनका कहना है कि जैसे ही ग्राहकों को वास्तविक लाभ दिखेगा, बाजार में खरीदारी की गति बढ़ सकती है। अन्य दुकानदारों का कहना है कि रेट में अंतर धीरे-धीरे ग्राहकों तक पहुंचेगा, और त्योहारी सीजन के साथ ही बाजार में वास्तविक उछाल देखने को मिल सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.