हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली। जिसका नगरवासियों तथा अग्रबंधुओं ने जगह जगह पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर अभिनंदन किया। शोभायात्रा शाम पांच बजे गोपीनाथ बाजार से प्रारंभ हुई। अग्रबंधुओं ने डोले में विराजित महाराजा अग्रसेन का माल्यार्पण कर आरती उतारी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश का डोला, मां दुर्गा, राधाकृष्ण की झांकी तथा अग्र समाज की बालिकाएं मनमोहक डांडिया नृत्य करती चल रही थीं। वहीं घोड़ों पर सवार अट्ठारह राजकुमार भी शोभायमान रहे। इनके पीछे महाराजा अग्रसेन की पत्नी नागकन्या माध्वी तथा स्वयं महाराजा अग्रसेन का डोला चल रहा था।
शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई गोपीनाथ बाजार से रंगजी मंदिर मार्केट, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी, सीएफसी चौराहा, लोई बाजार, वनखण्डी महादेव, अठखंभा, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग होती हुई मोर भवन के निकट दिल्ली वाली धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल, संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, जयंती संयोजक आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
