हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख की रामलीला में अब दुर्गेश सिंघल लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। लक्ष्मण का किरदार निभा रहे गोलू शर्मा पर जानलेवा हमले के बाद कमेटी ने पात्र बदलने का निर्णय लिया है। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुई रामलीला में दुर्गेश सिंघल लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। उन्होंने वर्ष 2021 से 2023 तक रामलीला में यह किरदार निभाया था। वर्ष 2019 से 2020 तक वह माता सीता का किरदार भी निभा चुके है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में दुर्गेश को जिम्मेदारी दी गई। इधर लक्ष्मण के किरदार के लिए पिछले 15 दिन से तैयारियों में जुटे गोलू शर्मा पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया था। इसमें गोलू शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। कमेटी के व्यवस्थापक नीरज शर्मा व महामंत्री भरत सिंह ने बताया कि अब लक्ष्मण का पात्र दुर्गेश सिंघल निभाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
