हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एमवीडीए ने गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग को संवारने की योजना बनाई है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, पैदल पथ बनाया जाएगा और सौंदर्यीकरण होगा। विभाग ने फिलहाल इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू होगा। एमवीडीए के प्रस्ताव के अनुसार मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके। गोवर्धन परिक्रमा और राधाकुंड दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मार्ग की बेहतर व्यवस्था से न केवल उन्हें राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। योजना पर शासन से स्वीकृति मिलते ही एमवीडीए कार्य शुरू कराएगा। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की शासन की मंशा है। इसी के तहत यह कार्य कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
