हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में टटिया स्थान रोड पर कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। राह चलती महिलाओं से अभद्रता की गई और विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टटिया स्थान रोड निवासी तनु सैनी का आरोप है कि वह अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। तभी 10–12 युवक बाइकों पर वहां आ धमके। शराब के नशे में धुत इन युवकों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो उनमें से एक युवक महिलाओं से अभद्रता करने लगा। मौके पर तनु के पति विजय सैनी आए और उन्होंने विरोध किया तो युवक ने तमंचा निकाल लिया और उसकी बट से विजय सैनी के सिर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वह फायर करता हुआ अपने साथियों के साथ भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
