• Fri. Feb 20th, 2026

महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली निकालकर दिया नारी शक्ति का संदेश

ByVijay Singhal

Sep 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मंडलायुक्त व डीआईजी ने कोतवाली थाने में मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश, सीडीओ मनीष मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.