• Fri. Feb 20th, 2026

राया में आक्रोश बढ़ा, अग्रसेन शोभायात्रा स्थगित

ByVijay Singhal

Sep 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पांच दिन पूर्व बंद किए गए कटरा बाजार फाटक से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।अग्रवाल सभा ने शोभायात्रा को स्थगित कर दिया है। काली पट्टी बांध कर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर व्यापारियों से वार्ता की। एसडीएम महावन कंचन गुप्ता और सीओ संजीव कुमार राय कटरा फाटक पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ने सड़क बनायी है वह बहुत छोटी है और उस पर पहले से ही अतिक्रमण है। फाटक बंद होने के बाद निकलने का कोई रास्ता भी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी। इस दौरान बाजार बंद रहा, दोपहर में धरना सभा में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि फाटक बंद होने के कारण आज कस्बे में निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा नहीं निकलेगी। सुबह प्रभातफेरी में काली पट्टी बांधकर अग्रबंधु चलेंगे। पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल ने कहा कि कटरा फाटक खुलवाने के लिए कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े, लोग तैयार हैं। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, अमित गोयल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रतुल गंगल, मोहन नारायण अग्रवाल, राधेश्याम गर्ग, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.