हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और बिजली की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिया। नेशनल चैंबर के कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष राजीव बृजवासी ने कहा कि बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहते हैं, अगर कोई समस्या समाधान की मांग करता है, तो उसे समाधान तो दूर सटीक जानकारी तक नहीं मिलती है। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज ने कहा कि बिजली कटौती से कारखानों में काफी नुकसान झेलना पड़ता है। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है। पूर्व अध्यक्ष केडी अग्रवाल, बिपिन सिंघल, अजय अग्रवाल, उमेश जुगसना, राम प्रकाश अग्रवाल, प्रहलाद खंडेलवाल, अमित जैन, कृष्ण दयाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, एसई विजय खेड़ा, एक्सईएन गौरव, शहरी एके रुहेला आदि मौजूद थे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
