• Fri. Feb 20th, 2026

पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के 20 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई एक-एक साल की सजा

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला बोलने की घटना में दोषी पाए गए 20 लोगों को न्यायालय ने एक-एक वर्ष का कारावास व जुर्माना लगाया है।  एडीजीसी ब्रजेश कुंतल ने बताया, 13 अप्रैल, 2011 को शेरगढ़ थाना पुलिस को यामीन नामक व्यक्ति ने दो पक्षों में संघर्ष की सूचना दी। उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस फोर्स पर हमला बोल दिया। इसमें होमगार्ड धर्मवीर सिंह गंभीर घायल हुए थे। उपनिरीक्षक ने कस्बा शेरगढ़ निवासी वकील उर्फ वक्को, सीधा, नसीर, बादशाह, फरमान, गुलफाम, सुंदर, नवाब, जयकिशन, गोपाल उर्फ भोला, धन्नो,भोजा, भोला, भूप सिंह, रहीश, सोनू, जाविद, अकील, सैम सिंह व कमल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। एडीजीसी ने बताया एडीजे सप्तम विद्या भूषण पाण्डेय की न्यायालय ने सभी को एक-एक वर्ष का कारावास व 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने पूर्व में जेल में बिताई अवधि को सजा में समाहित करने के आदेश भी दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.