• Fri. Feb 20th, 2026

धोली प्याऊ रेलवे फाटक पर बैरियर टूटा:रेलवे कर्मचारी मौके से गायब, लोगों ने खुद निकाली गाड़ियां

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर के व्यस्ततम धोली प्याऊ रेलवे फाटक पर शनिवार की शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार फाटक पर लगा बैरियर अचानक टूटकर गिर गया। फाटक पार करने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। गंभीर बात यह रही कि घटना के काफी समय बाद तक रेलवे का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि वैरियर टूटने से रेलवे मास्टर मौके से फरार हो गया। इससे आक्रोशित वाहन चालक और स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर स्वयं गाड़ियों को निकालते दिखाई दिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था न होने से बड़ा हादसा टलते-टलते बचा।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि घटना के दौरान कोई ट्रेन आती तो भारी जनहानि हो सकती थी। वहीं स्थानीय लोग रेलवे विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते दिखे। लोगों ने कहा कि धोली प्याऊ रेलवे फाटक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन इस बार बैरियर टूटने से हालात और भी खराब हो गए। लोगों ने बताया कि घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वाहन चालक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के अपनी गाड़ियां फाटक के बीच से निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे बैरियर को सही किया जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.