• Fri. Feb 20th, 2026

कोसीकलां में अग्रसेन महोत्सव की मचेगी धूम

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मचेगी। आयोजन 22 से 27 सितंबर तक चलेंगे। सप्त दिवसीय अग्रसेन महोत्सव पत्रक का विमोचन किया गया। महोत्सव के दौरान निकलने वाल कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल होंगी। अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को रात में आयोजित बैठक में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, संयोजक देशबंधु अग्रवाल, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, डॉ. नरेश मंगला, अजय गोयंका, राजेंद्र आर्य, सुभाष गोयल, हुकमचंद अग्रवाल, मंत्री जगदीश अग्रवाल आदि ने पत्रक का विमोचन किया। अध्यक्ष जाविया ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे सत्यनारायण कथा तत्पश्चात, ध्वजारोहण एवं महाराजा अग्रसेन का पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। 24 सितंबर की शाम को 5 बजे से सांस्कृतिक, वृद्धजन, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 27 को ग्यालाल स्मृति से शुरू होगी। शोभायात्रा में 18 राजकुमार राजसी ड्रेस में, महारानी माधवी, कुलदेवी लक्ष्मी माता समेत अनेक झांकियां निकाली जाएंगी। प्रतियोगिता संयोजक मनीष बठैनिया ने बताया कि 22 से 25 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में सामान्य ज्ञान, गुब्बारे फूलाओ, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी, गोल-गप्पे का आयोजन किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, ओमप्रकाश गुप्ता, तरुण सेठ, जितेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, अखिल जैन, ललित अग्रवाल एडवोकेट, पिंटू अग्रवाल, टिंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.