• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, जंगल में पुलिस से चली गोलियां…तीन बदमाश दबोचे, चौथा भाग निकला

ByVijay Singhal

Sep 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पचावर और कारब के जंगलों में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।  एक आरोपी मौके से भाग निकला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। महावन थाना क्षेत्र के गांव पचावर और कारब के जंगलों में थाना प्रभारी सुधीर कुमार को काफी दिनों से क्षेत्र में शस्त्र बनाने की फैक्टरी की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी महावन  जानकारी लगाने में जुट गए। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजकर  बीस मिनट पर महावन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कारब और पचावर के जंगलों में उसे स्थान को घेर लिया, जहां तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कारब निवासी महेंद्र पुत्र केशव देव , नगला लोका पचावर थाना महावन निवासी सूरज पुत्र नंदकिशोर और नगला छत्तू थाना एका जनपद फिरोजाबाद निवासी महेश पुत्र सूरजपाल मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान लाखन पुलिस टीम पर फायर करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.