हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमीन विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया। इस पर पुलिस आरोपी को पकड़ने नगला हरदयाल पहुंची तो सिरफिरे ने छत पर चढ़कर पुलिस पर देसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सीओ और एसडीएम ने आसपास के घरों को खाली कराया। पुलिस कर्मियों ने छतों से मोर्चा संभाला और करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दीनदयाल धाम में आयोजित स्मृति महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मांट के नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ गटुआ ने देसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया। इसमें वह कह रहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह उन्हें गोली मार देगा और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लेगा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी छत से कूदकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से देसी पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपीआरए सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीएम को धमकी देने के आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से देसी पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
