• Fri. Feb 20th, 2026

राया के गांव में काम पर गये युवक का नहर में मिला शव

ByVijay Singhal

Sep 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में थाना अंतर्गत गांव नगला विजय निवासी युवक का शव मांट ब्रांच गंगनहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला विजय, राया निवासी युवक सोनू (32) बुधवार को मजदूरी करने के लिये घर से गया था। बताते हैं कि मजदूरी करके देर शाम तक उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी परिजनों ने सभी जगह तलाश की गयी। बताते हैं कि तभी देर शाम इसका शव गांव के समीप ही मांट ब्रांच गंग नहर में उतराता नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.