• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में खाद्य विभाग ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 11 मीट दुकानों का पंजीकरण रद्द; कर दी चेतावनी

ByVijay Singhal

Sep 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप निर्धारित दायरे में आने वाली मीट की 11 दुकानों के पंजीकरण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रद्द कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई नगर निगम की रिपोर्ट मिलने के बाद की है। विभाग ने पुलिस को भी इन दुकानों को बंद कराने को पत्र लिखा है। कोतवाली क्षेत्र के नवनीत नगर में पूर्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मीट की 11 दुकानों का पंजीकरण हुआ था। इसी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व मीट की तीन दुकानों को शिकायत मिलने पर सील किया गया था। इस मामले में नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी कि उनके द्वारा मीट की ऐसी 11 दुकानों के पंजीकरण कर दिए गए हैं, जो प्रतिबंधित क्षेत्र में हैं। इन सभी दुकानों के स्वामियों को एक सप्ताह पहले विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था कि वे तीन दिन में नगर निगम की एनओसी जारी किए जाने की जानकारी दें। साथ ही यह भी बताएं कि उनकी दुकानें प्रतिबंधित क्षेत्र में आती हैं या नहीं। लेकिन एक सप्ताह पहले दिए गए नोटिस का मंगलवार तक किसी ने जवाब नहीं दिया तो खाद्य विभाग ने इन 11 दुकानों के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी पत्र लिखा है कि वे उक्त दुकानों को बंद कराएं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.