हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर डैंपियर नगर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के अब तक के सफर के अलावा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह फल और मिठाई बांटी। जिले के आठ मंडलों में 450 लोगों ने रक्तदान किया। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस विशेष प्रदर्शनी में विद्यार्थी, युवा, किसान और महिलाएं भी पहुंचीं। इस दौरान गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, मनुकांत पांडे, नरदेव चौधरी, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल और जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
