हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सात दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी की जानकारी देते हुए सभा के प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि 20 सितंबर को तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर सुबह 10 बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से अग्र वाटिका पर दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान गोवर्धन रोड पर होगा। इसी दिन सुबह 11बजे से अग्र वाटिका में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 5:30 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा शाम 6:00 बजे से यमुना पार स्थित अग्रसेन घाट पर दीपदान किया जाएगा। 22 सितंबर को पुष्पांजलि समारोह कुशक गली स्थित अग्रसेनअतिथि भवन पर सुबह 7 बजे से तथा यही कार्यक्रम 8 बजे से अग्र वाटिका पर होगा तथा इसी दिन अग्रसेन चौक मसानी पर 8:30 बजे से 10 बजे तक माल्यार्पण व कलश यात्रा कार्यक्रम किया जाएगा। 23 सितंबर को 4:30 बजे चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज भरतपुर गेट से भव्य अग्रसेन शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा घीया मंडी चौक बाजार विश्राम बाजार छत्ता बाजार होते हुए होली गेट पहुंचेगी जहां तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन तथा राजकुमारों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 24 से 26 सितंबर तक बीसीए डिग्री कॉलेज पर विशाल अग्रसेन मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष का मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल पूर्व मंत्री सुरेश चौधरी कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी संगठन मंत्री धीरज गोयल प्रचार मंत्री संदीप अग्रवाल अडुकी आय व्यय निरीक्षक अतुल अग्रवाल मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल जगत बहादुर अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल अनुराग सिंघल शोभा गौरांग सिंगल चिराग अग्रवाल हरिओम अग्रवाल कृष्ण कुमार नेताजी विजय गोयल आदि पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
