• Fri. Feb 20th, 2026

स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी: विनोद अग्रवाल

ByVijay Singhal

Sep 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आव्हान पर “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का शुभारम्भ बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा उत्साह एवं जन-सहभागिता के साथ किया गया। यह अभियान 17 सित. से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता को केवल सफाई तक सीमित न रखकर इसे एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 47 स्थित कंकाली मंदिर के पास खाली भू-भाग पर स्वच्छ्ता के साथ हुई। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्वयं सफाई कर्मियों और नगर निगम अधिकारियों के साथ श्रमदान किया। पूरे नगर को संदेश दिया कि “स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है जिसमें समाज का हर वर्ग सहभागी होना चाहिए। उपस्थित नागरिकों और सफाईकर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि “स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जब तक प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना अभियान नहीं मानेगा तब तक हमारा नगर पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि नगर निगम ने इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में विशेष रूप से नालों एवं सड़कों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर तथा सफाई मित्रों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.