• Fri. Feb 20th, 2026

बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं यात्री, नहीं आती बस

ByVijay Singhal

Sep 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बस स्टैंड तक रोडवेज बस न जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने दो बस स्टैंड यात्री विहीन हो गए हैं। यदि यहां कोई यात्री खड़ा भी हो जाए तो उसे बस नहीं मिलती है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित फरह बस स्टैंड के पास जब से ओवरब्रिज बना है, बसें ऊपर से ही निकल जाती हैं। कस्बा के लोगों को हाइवे पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से बने आईएसबीटी से भी बसों का संचालन नहीं हो पाया है। यहां निगम के अधिकारियों ने एक स्थान पर चार्जिंग सिस्टम लगाकर पूरी बिल्डिंग को यूं ही छोड़ दिया है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी बस चालकों को बस अड्डों से यात्रियों को लेकर जाने के निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके यदि चालक ऐसा नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.