हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने 15 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस की सूचना फॉरेंसिक टीम भी जांच को पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिससे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवाहिता की पहचान निधि उपाध्याय के नाम से हुई। वह अपने पति शैलेंद्र के साथ वृंदावन की श्रीकृष्णा हाइट्स में फ्लैट नंबर 1504 में रह रही थी। अचानक विवाहिता ने बालकनी से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी करने पर पुलिस को पता लगा है कि दोनों ही लोग ग्वालियर के रहने वाले हैं। विवाहिता कई दिनों से डिप्रेशन की शिकार थी। दोनों ने परिवार के विपरीत जाकर शादी की थी। पुलिस अभी अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि रात को उसकी पति से लड़ाई हुई थी।
7455095736
