• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में तेल कंपनियों की पाइपलाइन सुरक्षा पर बैठक:तेल चोरी पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी, एसएसपी ने दी चेतावनी

ByVijay Singhal

Sep 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से होकर गुजरने वाली हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की भूमिगत पाइपलाइनों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की। बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने पाइपलाइनों की सुरक्षा, निगरानी प्रणाली एवं संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पाइपलाइन को नुकसान पहुँचाने या तेल चोरी की किसी भी घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित और कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस और तेल कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल बनाते हुए नियमित समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तेल चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाइप लाइनों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और इसके लिए पुलिस विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। इस बैठक में एचपीसीएल के डीजीएम सुदीप घोष, आईओसीएल के डीजीएम बी.पी. पोद्दार, बीपीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण खोड़दे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी, सीओ महावन, सीओ सदर, सीओ छाता एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.