• Fri. Feb 20th, 2026

जेसीआई महान दिवस पर किया पुरस्कार वितरण

ByVijay Singhal

Sep 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा सप्ताह के समापन पर आयोजित जेसी महान दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और संदीप अग्रवाल को कमल पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विद्युत निगम चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग और विशिष्ट अतिथि एक्सईन विजय कुमार खेड़ा तथा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज उपस्थित रहे। पुरस्कार अध्याय के अध्यक्ष किशोर मित्तल, सचिव मनोज सर्राफ, अनूप अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सानू सांवरिया ने संयुक्त रूप से प्रदान किए। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने तीज कार्यक्रम में किए गए नाट्य कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं में क्वीन ऑफ स्टेज नेहा गर्ग, मल्टी टेलेंट कपल संदीप, मीनाक्षी, यश गुप्ता, रवि, साधना सरीन, विपिन, वंदना, सानू सांवरिया, रेखा अग्रवाल, किशोर मित्तल, अनुराग, पूनम, मनोज, अनूर गौरी शामिल रहे। अध्यक्ष किशोर मित्तल और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने सभी को सम्मानित कर बधाई प्रेषित की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.