हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार शाम मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजकों से मुख्यमंत्री की सभा में होने वाली भीड़ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के हैलीपेड से स्मारक तक जाने के रास्ते और उसके बाद सभा स्थल का निरीक्षण किया। मेला समिति के पदाधिकारियों को अधिकारियों ने सुझाव भी दिए। इससे पूर्व दीनदयाल धाम पहुंचे मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीडीओ मनीष मीणा, एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ श्वेता वर्मा, बीडीओ नेहा रावत आदि मौजूद रहे। इधर पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल से शुरु होने वाले मेले में आसपास के क्षेत्र के लाखों लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाने यहां आएंगे। विभिन्न राज्यों से छोटे-बड़े दुकानदारों ने यहां डेरा डाल दिया है। झूले लग गए हैं। वहीं दुकानें भी सजने लगी हैं। मेला परिसर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है। मेले में लोहे के संदूक, घरेलू आटा चक्की पिसाई वाले दुकानदार तो यहां करीब एक माह तक डेरा डाले रखते हैं। मेले का उद्देश्य पं. दीनदयाल के विचारों के अनुरूप गांव गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, महिला वर्ग के उत्थान की कोशिश करना है। इस बार भी मेले में वीआईपी का जमघट रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री का 19 सितंबर को आगमन प्रस्तावित है। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संघ के बड़े पदाधिकारी आयोजनों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए दौलतपुर रोड पर हैलीपैड बनाया जा रहा है। किसान एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
