• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा के शहर में सौ से ज्यादा खाली प्लॉट बने कूड़ाघर

ByVijay Singhal

Sep 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने में सबसे बड़ी समस्या खाली पड़े प्लॉट बन रहे हैं। सौ से ज्यादा ऐसे प्लॉट निगम ने चिन्हित किए हैं, जहां आसपास के लोग बेधड़क कूड़ा डालते हैं। धीरे-धीरे ये प्लॉट डलावघरों में तब्दील हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है। नगर निगम की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कूड़ा डालने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निगम ने मथुरा-वृंदावन में ऐसे सौ से अधिक खाली प्लॉटों को चिह्नित किया है। ये प्लॉट शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। इससे स्थानीय लोग गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों से भी परेशान हैं। इसमें सदर बाजार की कुछ कॉलोनियां, धौलीप्याऊ क्षेत्र हाईवे किनारे की कॉलोनियां और भैंस बहोरा रोड समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्र में आज भी खाली प्लॉट कूड़े से अटे पड़े हैं। स्थानीय निवासियों का कहना कि निगम को प्लॉट स्वामियों के साथ-साथ उन लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, जो प्लॉटों में कूड़ा डालते हैं। तभी शहर की गंदगी की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा। निगम का प्लॉट स्वामियों पर जुर्माना लगाने का कदम सही दिशा में है, लेकिन निगम को उन लोगों पर भी सीधी कार्रवाई करनी चाहिए, जो प्लॉटों में कूड़ा डालते हैं। केबल प्लॉट स्वामियों पर कार्रवाई करना गलत होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.