• Sat. Feb 21st, 2026

छात्रों को बताई चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की 100 साल की यात्रा

ByVijay Singhal

Sep 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज ने अपना शताब्दी महोत्सव मनाया। इस अवसर पर आयोजित पूर्व छात्र समागम एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अनूठा संगम दिखाई दिया। कार्यक्रम में आरएसएस सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंचासीन अतिथियों में महापौर विनोद अग्रवाल और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग प्रमुख रहे। डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि पूर्व छात्रों को हमेशा अपने विद्यालय से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूर्व छात्र अपनी मातृसंस्था के विकास में योगदान देते हैं तो संस्थान का वैभव और भी निखरता है। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज ने शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में जो छाप छोड़ी है, वह अनुकरणीय है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज जिस ऊंचाई पर है, वह शिक्षकों और पूर्व छात्रों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने नगर में शिक्षा और संस्कृति को मजबूत बनाने में कॉलेज की भूमिका को ऐतिहासिक बताया। रविकांत गर्ग ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राकेश माहेश्वरी, उप प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, बीबी अग्रवाल, मनीष गर्ग, किशोर कुमार अग्रवाल, किशन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, गीत और नाट्य मंचन से शताब्दी यात्रा को जीवंत कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.