• Sat. Feb 21st, 2026

बाल विवाह समाप्ति हेतु ग्लोबल इंटरफेथ वीकेंड का आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट बलराम शर्मा
कासगंज। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व से बाल विवाह उन्मूलन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करना है। संस्था द्वारा 12 से 14 सितंबर तक ग्लोबल इंटर फेथ प्लेज वीकेंड टू एंड चाइल्ड मैरिज (बाल विवाह के खात्मे  के लिए वैश्विक अंतर धार्मिक संकल्प सप्ताहांत) का आयोजन किया जा रहा है,!इस अभियान के अंतर्गत संस्था के लोग  विभिन्न धर्म स्थलों पर जाकर उन धर्म गुरुओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वह बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करें अपने अनुयायियों को यह संदेश दे की बाल विवाह एक पाप है, सभी धर्म बाल विवाह का विरोध करते हैं,इसके साथ ही साथ यह कानूनन अपराध है , इसमें शामिल सभी लोग अपराध के भागीदार हैं। इसी क्रम में जनपद के प्रसिद्ध मंदिर श्री वराह भगवान सूकर क्षेत्र सोरों के मंडलेश्वर श्री स्वामी विदेहा नंदन महाराज जी व आचार्य नरेश जी त्रिगुण्यात मंदिर पुरोहित ने अपने भक्तों को बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया एवं कुरैशियन मस्जिद के मौलाना /इमाम सैयद एहताशाम हुसैन व आसिम रिजवान ने नमाज के बाद उपस्थित समुदाय को बाल विवाह के विषय में बताते हुए कहा कि सभी धर्म बाल विवाह को अस्वीकार करते हैं बच्चों को नुकसान से बचने के लिए अल्लाह द्वारा या अमानत हमें दी गई है। शहर के प्रसिद्ध लड्डू वाले बालाजी महाराज मंदिर सोरों के मुख्य महंत  आचार्य वीरेंद्र वल्लभ व्यास नगर पुरोहित सूकर क्षेत्र सोरों ने अपने उपस्थित भक्तों को उपदेश देते हुए कहा कि बाल विवाह न करें और न अपने आसपास में होने दें। बाल विवाह के खात्मे के लिए वैश्विक अंतर धार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम जो की श्री सोमेश्वर मंदिर सूकर क्षेत्र सोरों के श्री महन्त राजीव कुमार तिवारी पुरोहित ने जनता को संदेश दिया की बाल विवाह नहीं हो और इसका विश्व से खात्मा हो इसी क्रम में सेमीपातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहब जी गुरुद्वारा सूकर क्षेत्र सोरों के ग्रंथ साहब श्री विक्रमजीत सिंह ने प्रार्थना के दौरान जनता में संदेश दिया की बाल विवाह एक अभिशाप है इसको देश व विदेश से खत्म करें यही हमारा प्रयास है कि हम अपने धर्म में यह संदेश देना चाहते हैं की बाल विवाह नहीं होना चाहिए।सी एन आई सदर गिरजाघर, ( चर्च )कासगंज के पादरी रंजीत सिंह ने प्रार्थना के दौरान अपने अनुयाई को संदेश दिया कि विश्व से बाल विवाह को जड़ से खत्म करना है इसमें आप लोगों का सहयोग अति आवश्यक है और हमारा जनता के लिए एक संदेश है की बाल विवाह को अपने भारत से जल्दी से जल्दी खत्म किया जाए इसके अनेकों दुष्परिणाम है जैसे मानसिक शारीरिक शिक्षा से वंचित हम लोग एक संकल्प लेते हैं की बाल विवाह नहीं करेंगे और न करने देंगे प्रार्थना के द्वारा सभी अनुयायियों ने एक संकल्प लिया कि बाल विवाह नहीं करेंगे और नहीं अपने आसपास क्षेत्र में होने देंगे यह अभियान जनपद के प्रसिद्ध मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा गिरजाघर में धार्मिक गुरुओं के साथ व्यापक रूप से चलाया जा रहा है इस अवसर पर संस्था सचिन मीना सिंह प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाण्डेय व यतेंद्र कुमार, नारायण देवी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.