• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा जिला अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी और चक्कर के बढ़े मरीज

ByVijay Singhal

Sep 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब संक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक मरीजों की ओपीडी में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत लेकर सबसे ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह 7.30 बजे से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 8 बजे ओपीडी काउंटर खुला तो पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक ओपीडी में 1450 से अधिक मरीजों ने पर्चा बनवाया। अस्पताल में सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों की जांच और उपचार में जुटे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमण का असर खासकर बाढ़ प्रभावित गांवों में ज्यादा देखा जा रहा है। सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के बदलाव के मरीज इस समय ज्यादा आ रहे हैं गंभीर मरीज को भर्ती किया जा रहा है। उधर, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मेडिकल टीमें तैनात की हैं। ये टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच कर रही हैं और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और दूषित पानी से बचने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.