हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लावारिस कुत्तों को सदर ब्लॉक के निकट नए एबीसी सेंटर में शिफ्ट करने के दौरान खुद को गोरक्षक दल का सदस्य बताने वाले युवकों ने निगम की गाड़ी को जबरन रुकवाकर कुत्तों को छुड़ा लिया। विरोध पर पशु चिकित्सक के साथ गिरेबान पकड़कर हाथापाई कर दी। 1 घंटे तक हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। निगम की ओर से सदर थाने में कथित गोरक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से संचलित एबीसी सेंटर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन कार्यदायी संस्था करा रही है। एबीसी सेंटर को निगम ने बाद कस्बे से हटाकर सदर ब्लॉक के भवन में स्थानांतरित किया है। शनिवार को 15 लावारिस कुत्तों को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद के निकट गोरक्षक दल का सदस्य बताने वाले 8-10 कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक ली। यहां किसी तरह से उन्हें भगाया। इसके बाद वेटरनेरी विश्वविद्यालय पर फिर से गाड़ी रोक ली। काफी देर तक हंगामा हुआ। एबीसी सेंटर के पास युवकों ने गाड़ी का ताला खोलकर कुत्तों को छुड़ा लिया। युवकों ने चिकित्सक डॉ. कृष्णा के साथ हाथापाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मगर मूकदर्शक बनी रही। कुत्तों को छुड़ाने के बाद युवक भाग निकले। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि कुत्ते छुड़ाने और निगम टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमे के लिए तहरीरदी गई है। 12 हजार कुत्तों का हुआ वैक्सीनेशन एबीसी सेंटर के डॉक्टर ने बताया कि एक साल में करीब 12 हजार लावारिस कुत्तों की नसबंदी और रैबीज वैक्सीनेशन हो चुका है। डॉग कैचिंग टीम प्रतिदिन करीब 35 से 40 कुत्तों पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ती है। अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त ने कहा, कुत्तों को नए सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरन खुद को गोरक्षक दल के कार्यकर्ता बताकर आठ से 10 लोगों ने रास्ते में गाड़ी रुकवाई और कुत्तों छुड़वा दिया। डॉग कैचिंग टीम और डॉक्टर से हाथापाई की। तहरीर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
