हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राधा नाम का प्रचार-प्रसार कर देश-दुनिया में सनातनियों को अपने प्रवचनों से प्रभावित करने वाले संत प्रेमानंद शुक्रवार को आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन को पहुंचे। अपने अनुयायियों संग मंदिर में जैसे ही संत प्रेमानंद पहुंचे, प्रांगण में मौजूद भक्तों में उनके पास पहुंचने की होड़ लग गई। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ से मंदिर प्रांगण भरा था। इसी बीच मंदिर के गेट संख्या दो से जैसे ही अनुयायियों संग संत प्रेमानंद पहुंचे, श्रद्धालु उल्लासित हो गए। कोई राधे-राधे का जाप करने लगा तो कोई मेरे गुरुजी मेरे गुरुजी कहकर संत का सामीप्य पाने का प्रयास करने लगा। गेट नंबर दो से आगे बढ़ते हुए वीआइपी कटहरा तक पहुंचे तो भीड़ को दूर करने में अनुयायियों और सुरक्षा गार्डों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संत प्रेमानंद ने वीआइपी कटहरा में पहुंचकर आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन किए।मंदिर सेवायत सोनू गोस्वामी ने संतको वैदिक मंत्रोचारण के मध्य पूजा अर्चना कराई। इसके बाद संत प्रेमानंद मंदिर की परिक्र्रमा करते हुए वीआइपी मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इससे पहले करीब साढ़े नौ बजे संत प्रेमानंद ने राधावल्लभ पहुंचकर दर्शन एवं पूजा अर्चना की।7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
