हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औद्योगिक क्षेत्र साइट-बी मथुरा में उद्यमियों से रिश्वत मांगने और उत्पीड़न के आरोप में प्रदूषण विभाग के दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई की उद्यमियों ने सराहना की है। बीते दिन प्रदूषण विभाग के संविदा कर्मचारी रेगुलर चेकिंग के नाम पर एक फैक्ट्री से तीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत न देने पर फैक्ट्री सील करने की धमकी दी गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में ऑडियो-वीडियो सहित कैद हो गया। फैक्ट्री संचालकों ने इसकी शिकायत रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के माध्यम से प्रदूषण विभाग के सदस्य सचिव और चेयरमैन लखनऊ से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव सिंह के आदेश पर जेआरएफ प्रोजेक्ट के कर्मचारी केके सारस्वत और फील्ड अटेंडेंट जितेंद्र सिरोही को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि यह साबित करता है कि यदि उद्यमी एकजुट होकर आवाज उठाएं तो भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई पूरे प्रदेश के लिए कड़ा संदेश है। संगठन ने त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य सचिव का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी संगठन पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए संघर्ष करता रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
