• Sat. Feb 21st, 2026

जलभराव से प्रभावित परिवारों से मिले स्वयंसेवक, राहत सामग्री बांटी

ByVijay Singhal

Sep 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कस्बे की जाटव बस्ती में हुए जलभराव को देखा। प्रभावित परिवारों से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों ने पानी की निकासी कराने की मांग रखी। खंड प्रचारक अमित ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों के बीच जाकर उन्हें इस संकट की घड़ी में ढांढस बंधा रहे हैं। बताया कि राशन सामग्री के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि पुलिया डलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था की गई है। जल्द ही जलभराव कम होगा। इस मौके पर नगर कार्यवाह अनिल बंसल, नगर सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार, रवि चौधरी, शेखर लोहिया, महेश गुप्ता, हनुमंत दास, जय चौधरी, अनिल कुमार, शुभम चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बारिश से हुए जलभराव से प्रभावित लोगों को तहसील टीम ने गांव मगोर्रा में राशन सामग्री के 80 पैकेट वितरित किए। राशन सामग्री का वितरण राजस्व निरीक्षक कुंजबिहारी व लेखपाल खचेर सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रामजीलाल, प्रधान प्रतिनिधि बृजपाल सिंह, जगवीर सिंह, प्रेम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.