• Sat. Feb 21st, 2026

बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Sep 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के गांव अकबरपुर में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण एकत्रित होकर चौमुहां बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बार-बार बिजली कटने से बच्चे और बुजुर्ग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। पेयजल का संकट बना हुआ है। आरएसएस के खंड संपर्क प्रमुख विष्णु हिंदुस्तानी ने बताया कि गांव अकबरपुर, तरौली और पिल्होरा में बिजली की आपूर्ति चौमुहां बिजली घर से होती है। रात के समय अक्सर बिजली काट दी जाती है। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि थोड़ी सी बारिश या हवा चलने पर भी बिजली काट दी जाती है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात विद्युत आपूर्ति बंद रही है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि भरत सिसोदिया, राकेश सिसोदिया, ललित सिसोदिया, कालीचरण, तेजवीर, कुमर सैन सिसोदिया, महेश तोमर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.