• Sat. Feb 21st, 2026

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, मुआवजा मिलेगा

ByVijay Singhal

Sep 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्याें की समीक्षा करने आए जिले के प्रभारी मंंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने वृंदावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में यमुना नदी का जलस्तर 167.68 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे कुल 58 गांव प्रभावित हुए। इनमें से 18 गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा अब तक लगभग 12,200 लंच पैकेट्स, 1500 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। 650 से अधिक पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। राहत एवं बचाव कार्यों में 23 मेडिकल टीमें, 12 एम्बुलेंस, 19 खोजी वाहन, 5 मोटर बोट एवं 31 गोताखोर तैनात किए गए हैं।
जनपद में कुल 25 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें रूहानी आश्रम, विशाल मैरिज होम, सुबटी देवी इंटर कॉलेज, गुरुकुल विश्वविद्यालय, श्री गीता (बिरला) धर्मशाला, सुभाष इंटर कॉलेज आदि प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जो परिवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी अपने घरों में रह रहे हैं, उन्हें नावों के माध्यम से भोजन, पानी और दूध पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, जो सर्वेक्षण उपरांत वितरित किया जाएगा। मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएं। फसलों एवं मकानों के नुकसान का सर्वेक्षण शीघ्र पूरा कर पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के पश्चात मंत्री संदीप सिंह ने गुरुकुल विश्वविद्यालय में स्थापित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। अंत में मंत्री संदीप ने अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन स्थित रसोईघर का दौरा किया। उन्होंने वहां उपयोग हो रही मशीनों का निरीक्षण किया तथा बनने वाले भोजन व रोटियों की गुणवत्ता देखी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.