• Sat. Feb 21st, 2026

मलेरिया के लक्षण…पचा टेस्ट में चौंकाने वाला नतीजा, बुखार और जुकाम

ByVijay Singhal

Sep 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला अस्पताल में रोजाना 200 से 250 के करीब सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज आ रहे हैं। इसमें मलेरिया के लक्षण वाले मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों के खून की जांच करा रहे हैं, लेकिन इनमें मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। जबकि मरीज निजी लैब में जांच कराते हैं तो रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। जिले में बाढ़ का प्रकोप है। ऐसे में मच्छर जनित रोगों का फैलना शुरू हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित मरीज की खून की जांच में मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। इस कारण चिकित्सक उन्हें साधारण बुखार की दवा देकर रवाना कर देते हैं। बुखार न उतरने पर मरीज प्राइवेट चिकित्सक को दिखाते हैं तो वह भी खून की जांच कराते हैं। निजी लैब में होने वाली जांच में मरीज मलेरिया से पीड़ित निकल रहे हैं। जनरलगंज निवासी संतोष पाराशर ने बताया कि पांच दिन से वह बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में जांच कराई तो मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कई दिन दवा खाने के बाद भी बुखार नहीं उतरा। अंत में उन्होंने निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने प्राइवेट लैब में खून की जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव निकली। इसके बाद मलेरिया की दवा शुरू की तब जाकर आराम मिला है। सीएमएस नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल की लैब में ठीक तरह से जांच हो रही है। निजी लैब वाले कभी-कभी निजी स्वार्थ के चलते गलत रिपोर्ट बना देते हैं। यदि अस्पताल की दवा से मरीजों को आराम नहीं मिलता तो मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के स्थान पर कमी आती।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.