हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। जिला महिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एसी की वायरिंग में आग लग गई। वायरिंग से धुआं उठता देख वार्ड में भर्ती प्रसूताएं जान बचाने के लिए बाहर आ गईं। गनीमत रही कि कुछ ही देर में वायरिंग जलना बंद हो गई, जिससे हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने वायरिंग को बदलवाने का काम शुरू कराया। महिला अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। यहां करीब तीन दिन तक उनकी देखभाल और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी जाती है। मंगलवार को भी वार्ड में 12 प्रसूताएं भर्ती थीं। देर रात 12 बजे के करीब सभी सो रहे थे, कि तभी कमरे में धुआं भरने और फाल्ट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि दीवार पर लगी एसी की वायरिंग जल रही है। यह देख उनके होश उड़ गए। तीमारदारों की मदद से सभी प्रसूताएं वार्ड से बाहर आ गईं। हालांकि कुछ ही देर बाद वायरिंग में लगी आग बुझ गई, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। इससे स्टाफ और मरीजों ने राहत की सांस ली। अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रसूताओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। वायरिंग जलने की सूचना पर बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएस ने वार्ड की वायरिंग बदलवाने का काम शुरू करवा दिया। उन्होंने बताया कि एसी की वायरिंग में आग लग गई थी, जो कुछ देर में बंद हो गई। घटना में किसी सामान या मरीज को नुकसान नहीं पहुंचा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
