हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। आरोपी युवक विनय पंडित को कोर्ट से जमानत जरूर मिल गई, लेकिन अब उसे जान का खतरा सता रहा है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ मुस्लिम संगठन के लोग हिंसक कमेंट कर रहे हैं। इसके चलते वह अपने साथ परिवार को भी असुरक्षित महसूस कर रहा है। बुधवार को उसके समर्थन में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विनय पंडित के लिए सुरक्षा की मांग की है। थाना हाईवे के सरस्वती कुंड निवासी विनय पंडित ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
आरोप है कि इसके बाद सोशल मीडिया पर उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम का कहना है कि विनय पंडित कपड़े का कारोबार करता है। उसके खिलाफ साजिश रची गई है। किसी ने उसके नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की है। सुरक्षा की मांग को लेकर विनय की मां मंजू शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इस मौके पर जग्गा ठाकुर, पवन दुबे, याेगी राजपूत, नीरज गौतम, रजत शर्मा, कन्हैया राजावत, राहुल सिंह, पंकज ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
