• Sat. Feb 21st, 2026

व्हाट्सएप पर डीएम का फोटो लगाकर मांगे रुपये, अधिकारियों को भेजे मैसेज; पुलिस ने दर्ज किया केस

ByVijay Singhal

Sep 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में साइबर ठगों ने जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इसके बाद उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने लगे। डीएम के नंबर से अचानक इस तरह के मैसेज आने पर परिचित हैरान हो गए। उन्होंने डीएम कार्यालय को अवगत कराया तो मामला पकड़ में आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठग पहले भी डीएम के नाम से ही धोखाधडी का प्रयास कर चुके हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार, यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट एक विदेशी नंबर +84922565694 से चलाया जा रहा है। इसमें डीएम का फोटो लगा हुआ है। साइबर ठगों ने उनके परिचितों को ठगने के लिए फर्जी तरीके से उनके नाम का व्हाट्सएप अकाउंट बनाया। इसके बाद एक-एक करके कई परिचितों से पैसे मांगे गए। जानकारी होने के बाद डीएम ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने परिचितों और अधिकारियों से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी व्हाट्सएप मैसेज या कॉल से सावधान रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से कोई जानकारी या पैसों की मांग व्हाट्सएप पर आती है तो सावधान हो जाएं और पुलिस को सूचना दें।
साइबर ठगों ने इसी तरह कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर डीएम के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया था। साइबर ठगों ने फेसबुक के माध्यम से जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी को मैसेज करके 50 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने सावधानी बरती। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराया तो मामला संज्ञान में आया था। ठगों ने फिर से डीएम के नाम से अधिकारियों व परिचितों को ठगने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी प्रयास विफल हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.